फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

मेरठ। पार्षद सतनाम सिंह नामी की रविवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। लालकुर्ती के एक अस्पताल में एक्सपायरी दवा चढ़ाने से उनकी हालत बिगड़ गई थी, जिस कारण उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था।
कंकरखेड़ा निवासी सतनाम सिंह नामी भाजपा के मनोनीत पार्षद थे। शनिवार दोपहर अचानक तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें लालकुर्ती स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान देर रात अचानक सतनाम सिंह नामी का ब्लड प्रेशर गिरने लगा। परिजनों ने एक्सपायरी दवा चढ़ाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। काफी देर अस्पताल में हंगामा होता हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने स्टाफ पर एक्सपायरी दवा गायब करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामला शांत किया। हालत गंभीर होने पर रात में ही मरीज को दिल्ली रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर दिल्ली में उपचार के दौरान पार्षद की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में गम का माहौल बन गया। मृतक के भाई सरबजीत कपूर ने एक्सपायरी दवाओं की वजह से ही मौत होना बताया है। उधर, समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। प्रकरण की जानकारी सोमवार को डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें