फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक और पुलिस में तीखी नोकझोंक, उपनिरीक्षक ने लगाया अभद्रता और कार चढ़ाने का आरोप

Tue, 31 Mar 2020 09:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में भाजपा विधायक विक्रम सैनी और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जानिए मामला क्या था।
विज्ञापन
पुलिस से बात करते भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में गंगा बैराज चेकपोस्ट पर रोकी गई रिश्तेदार की कार निकलवाने पहुंचे खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस का आरोप है कि विधायक ने उपनिरीक्षक पर कार चढ़ाने की कोशिश और अभद्रता की। पुलिस का दावा है कि घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई गई है। वहीं, विधायक का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने ही उनके साथ अभद्रता की। मामला चर्चा में रहा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को मेरठ में आने की सूचना पर पुलिस ने सीमाएं सील कर दीं थीं। बैराज चेकपोस्ट पर एक तरफ बिजनौर तो, दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर जिले की रामराज पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। 

शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक लखनऊ से एक कार में सवार होकर कुछ लोग बैराज पर पहुंचे। इनमें एक युवती भी थी। युवती अपने को पुलिसकर्मी बता रही थी। पुलिस ने थोड़े समय बाद कार को निकलवाने पर सहमति जताई, लेकिन तभी खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी की पुलिस के मोबाइल पर कॉल आई। आरोप है कि थोड़ी देर बाद इनोवा कार से विधायक विक्रम सैनी बैराज पर पहुंचे और पुलिस से उलझ गए। उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के उल्लंघन पर पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं की गाड़ियां सीज, पुलिस ने कई का चालान भी काटा

विज्ञापन

इसके बाद विधायक कार को लेकर बिजनौर चले गए। पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज किया कि कोई व्यक्ति अपने को विधायक बताकर बिजनौर की ओर आ रहा है उन्हें रोका जाए। बिजनौर में पुलिस की चेतक गाड़ी ने कार को रोकने की कोशिश की तो, उस पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद विधायक बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा दिया। 

शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विधायक को कई बार बताया गया कि लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। इसके बाद भी वे पुलिस से बदसलूकी करते रहे। घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करा ली गई है। 

पुलिस ने की अभद्रता - विधायक 
खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि उनके यहां की एक युवती पुलिस में भर्ती हुई है। वह पास बनवाकर घर आ रही थी। पुलिस ने उसे बैराज पर रोक लिया। युवती ने फोन पर एक उपनिरीक्षक से बात कराई तो, उपनिरीक्षक ने अभद्रता की। इसके बाद ही वह बैराज पर पहुंचे। वहां भी पुलिस ने अभद्रता की। एक उपनिरीक्षक ने उनसे यह तक कहा कि आप बिजनौर के नहीं, मुजफ्फरनगर के विधायक हैं। उनकी शिकायत चाहे जिससे कर लें। विधायक का कहना है कि उन्होंने किसी से अभद्रता नहीं की और न ही किसी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें