मेरठ के शास्त्रीनगर में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ को लेकर हुए विवाद के बीच भाजपा नेता विनीत शारदा की जबान फिर से फिसल गई। भाजपा नेता ने इंस्पेक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई और जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर नौचंदी से तीखी बहस होने के बाद उन्होंने यहां तक कह डाला कि जिस माई के लाल ने दूध पिया है मैं उसे देख लूंगा।
भाजपा नेता विनीत शारदा अक्सर अपनी बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को उन्होंने एक विवाद के बीच इंस्पेक्टर नौचंदी को खूब खरी खोटी सुनाई और बदजबानी भी कर डाली।
रविवार सुबह शास्त्रीनगर में नई सड़क के पास धार्मिक स्थल को तोड़ने के विरोध में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा और आलोक सिसोदिया भी मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर इंस्पेक्टर नौचंदी से उलझ गए। इस दौरान विनीत शारदा और इंस्पेक्टर नौचंदी के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत: बड़ौत तहसील में उमड़ा किसानों को सैलाब, बोले-हर हाल में वापस लेने होंगे काूनन
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा ने 15 लाख रुपए लेकर दूसरे पक्ष से मिलकर धार्मिक स्थल तुड़वाया है। भाजपा नेताओं व स्थानीय पार्षद, बजरंग दल के कार्यकर्ता हंगामा प्रदर्शन कर इंस्पेक्टर नौचंदी के हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शास्त्री नगर में कई घंटे तक चले बखेड़े के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने धर्मिक स्थल परिसर की टूटी दीवार के नजदीक मूर्ति स्थपित कराने की बात कही है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/