फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: तापमान बढ़ा तो पानी की तलाश में आबादी में आए वन्य जीव, कालागढ़ में दिखा चीतल का झुंड

Sun, 24 May 2020 10:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
cheetal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बिजनौर के कालागढ़ रेंज में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी बढ़ने के साथ ही वन्य जीव वनों से निकलकर आबादी में पहुंच रहे हैं। रविवार को जिले में चीतल का झुंड सुबह काॅलोनियों में पहुंच गया। 

विज्ञापन


लाॅकडाउन के कारण इंसान घरों में कैद है। वहीं जंगली जानवर सड़कों पर नजर आने लगे हैं। आज सुबह बिजनौर में चीतल का एक झुंड पानी की तलाश में स्टील ब्रिज, सूखा स्रोत, इंटर काॅलेज के निकट और नई काॅलोनी के नजदीक बने हेलीपैड के समीप नजर आया।
विज्ञापन


यहां माॅर्निंग वाॅक के लिए निकले लोगों ने इन जीवों को देखकर अपने कैमरे में कैद कर लिया। लोगों ने उनके फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर किए।

चीतल के झुंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले क्षेत्र में हाथियों का झुंड भी पानी की तलाश में पहुंचा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें