उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर थानाक्षेत्र में बाहरी राज्य की एसटीएफ ने जिले में छिपकर रह रहे छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इन बदमाशों को पनाह देने वाले के पु़त्र को भी एसटीएफ अपने साथ ले गई है। इस कार्रवाई जहां क्षेत्र में खलबली मच गई, वहीं पुलिस को इसकी भनक तक भी नहीं लगी।
क्षेत्र के गांव फजलपुर में बाहरी राज्य की एसटीएफ की छापा मारने की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसटीएफ छिपकर रह रहे छह बदमाशों को पकड़ कर अपने साथ ले गई है।नहटौर पुलिस को एसटीएफ की कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। एसटीएफ पनाह देने वाले के पुत्र को भी उठा कर ले गई है।
हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र निवासी विजेन्द्र कुमार ने कुछ वर्ष पूर्व नहटौर क्षेत्र के गांव फजलपुर में आकर खेती की जमीन ली थी। वह डेरा डालकर फजलपुर में रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की रात करीब तीन बजे बाहरी राज्य की चार गाड़ियों से आई पुलिस ने डेरे को चारों ओर से घेर लिया।
सीढ़ियां लगाकर पुलिस घर में दाखिल हो गई। पुलिस सीढ़ियांअपने साथ लाई थी। डेरे में करीब 15 दिन से बाहरी लोग रह रहे थे।रात में पुलिस की छापा मारने की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने अपराधियों के छिपे होने की बात कहकर अपने घरों में जाने के लिए कहा। वहीं क्षेत्रीय पुलिस ने इस संबंध में अनभिज्ञता जताई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/