फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए के डिप्टी एसपी व पत्नी की हत्या के आरोपी मुनीर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, संपत्ति होगी कुर्क

Tue, 29 Sep 2020 01:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी मुनीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर पुलिस ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी की हत्या के आरोपी मुनीर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। 300 गज के उसके प्लॉट व मुरादाबाद में स्थित उसके परिवार की दुकान को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन


मुनीर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। स्योहारा क्षेत्र के कस्बा सहसपुर के रहने वाले मुनीर का अपराध जगत में बड़ा नाम है। दिल्ली से लेकर बिजनौर तक उसने हत्या के साथ लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। उसने तीन अप्रैल 2016 को सहसपुर के ही रहने वाले एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की उस समय हत्या कर दी थी, जब वह कार से स्योहारा से सहसपुर लौट रहे थे। इस घटना में मुनीर के साथ रिहान, जौनी, तजीम अहमद व रिजवान भी शामिल थे। पुलिस ने मुनीर के साथियों को तो दबोच लिया था, लेकिन मुनीर पुलिस के हाथ नहीं आया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में एसटीएफ ने उसे गाजियाबाद के एक मकान से गिरफ्तार किया था।  

एएमयू में की थी छात्र की हत्या, धामपुर में लूटा था बैंक 
कुख्यात मुनीर ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की हत्या के अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र आलमगीर की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। दिल्ली के अलावा धामपुर के एक बैंक लूट में भी मुनीर का नाम आया था। मुनीर पर आठ हत्या समेत लूट व अन्य अपराधों के बिजनौर, अलीगढ़ व दिल्ली के कई थानों में 34  मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मुनीर एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद के लिए ही काम करता था। दोनों में दिल्ली की प्रॉपर्टी को लेकर खींचतान थी। प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देने पर ही मुनीर ने तंजील की हत्या की थी। 

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: थानाध्यक्ष का आलीशान फार्म हाउस, स्वीमिंग फूल... एसी कमरे और खूबसूरत लॉन, देखिए तस्वीरें

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक मुनीर प्रदेश स्तर का अपराधी है। डीएम के यहां संपत्ति कुर्क की फाइल भेजी गई है, उस पर आदेश होने के बाद उसके स्योहारा क्षेत्र में प्लाट व पिता की मुरादाबाद में स्थित टाइल्स की दुकान को कुर्क किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें