वहीं, दूसरी तरफ पालिका ईओ अमिता वरुण ने विधायक पर उनके खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि तमाम मामलों के पीछे विधायक का समर्थन है। मामला तूल पकड़ने पर ईओ अमिता वरुण बीती 24 सितंबर को अवकाश पर चली गईं। हालांकि इसके पीछे वजह मां की तबीयत खराब होना बताया था। इसके बाद चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने लिपिक मनोज कुमार को कार्यवाहक ईओ का चार्ज दे दिया। इसी बीच ईओ अमिता वरुण के तबादले का आदेश आ गया।
वहीं, दोपहर में संगीत सोम सेना के कार्यकर्ता एवं भाजपाइयों को जानकारी मिली कि स्थानांतरण के बावजूद ईओ अमिता वरुण कार्यालय में मौजूद हैं। इस पर वे हाथों में काले झंडे लेकर पैदल मार्च करते हुए पालिका पहुंचे और ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर कार्यवाहक ईओ मनोज कुमार ने बताया कि ईओ कार्यालय में नहीं हैं। इस पर वे लौट गए। इनमें संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक, विक्की सैनी, राजू सैनी, कपिल सैनी, वीरेंद्र सैनी आदि रहे।
इन्होंने कहा...
ईओ अमिता वरुण के पालिका से रिलीव होने के संबंध में उनके पास जिलाधिकारी कार्यालय से अभी कोई पत्र नहीं आया है।
- अमित कुमार, एसडीएम
मैंने चार्ज छोड़ दिया है पर कुछ लोगों से मेरी जान को खतरा है। मैं भी उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखूंगी।
- अमिता वरुण, तत्कालीन ईओ पालिका सरधना
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/