बिलासपुर में महीनों से शराब बनाए जाने का काम चल रहा था। जिसके लिए नहटौर थाने में तैनात दरोगा योगेश कुमार शर्मा और बीट आरक्षी को लापरवाही बरतने का दोषी माना गया। निलंबन के साथ-साथ एसपी ने चेतावनी जारी की है कि अगर भविष्य में जेल से छूटने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में शिथिलता बरती गई तो थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी और बीट प्रभारी पर भी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: मिन्नतें करता रहा मासूम: बेटे के आंसू देखकर भी नहीं पसीजा हैवान पिता का दिल, पत्नी पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, तस्वीरें
जाब्तागंज चौकी प्रभारी ने दी गलत रिपोर्ट
बिलासपुर में पकड़ी गई अवैध शराब में शराब माफिया राहुल शर्मा भी गिरफ्तार हुआ, जो नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा का रहने वाला है। यह हिस्ट्रीशीटर भी है। एसपी ने बताया कि कुछ समय पहले शासन से आई एक सूची में राहुल शर्मा का नाम शामिल था। जिसमें जाब्तागंज चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दी कि यह अब नजीबाबाद में नहीं रहता है। एसपी की ओर से कराई गई जांच में मालूम हुआ कि शराब माफिया राहुल नजीबाबाद में ही रह रहा था। जिसे लेकर चौकी प्रभारी और बीट आरक्षी निलंबित हुए हैं।