छात्राएं काट रहीं बैंक व दफ्तरों के चक्कर
डिग्री कॉलेज की छात्राएं नाम ठीक कराने के लिए बैंकों व समाज कल्याण विभाग के दफ्तर के चक्कर काट रही हैं। अनिता, वर्षा, चारु आदि छात्राओं का कहना है कि दफ्तर वाले कहते हैं कि वे नियम से बंधे हैं। बैंक वाले कहते हैं कि शादी होने पर आधार कार्ड में से श्रीमती नहीं हट सकता है। आधार में श्रीमती को कुमारी करने का विकल्प नहीं हैं। इसीलिए वह अपडेट नहीं हो पा रहा। उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली है। नाम ठीक हो नहीं रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर उन्हें पढ़ाई भी छोड़नी पड़ सकती है।
नाम अपडेशन का चल रहा है काम
जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार नियमानुसार नाम सही होने पर ही छात्रवृत्ति मिलेगी। बताया कि नाम में कुमारी और श्रीमती की समस्या लेकर छात्राएं दफ्तर में आई हैं। कुछ छात्राओं की छात्रवृत्ति कुमारी व श्रीमती की वजह से रुकी है। नाम अपडेशन अर्थात शुद्धीकरण का काम चल रहा है। जो 31 अक्तूबर तक चलेगा।
शासन से छात्रवृत्ति के नियमों में बदलाव हुआ है। छात्र-छात्रा का हाईस्कूल मार्कशीट व आधारकार्ड में नाम एक ही होना चाहिए। आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। छात्रवृत्ति छात्र के खाते में भेजी जाती है
- बद्री विशाल जिला समाज कल्याण अधिकारी बिजनौर।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/