फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के हैदरपुर बेटलैंड में दिखा 150 बारहसिंघों का झुंड, देहरादून से बुलाई टीम, ड्रोन से होगा सर्वे

Wed, 01 Jul 2020 01:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हैदरपुर वेटलैंड में दिखा 150 बारहसिंघों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफरनगर जिले के हैदरपुर वेटलैंड में बुधवार को 150 बारहसिंघों का झुंड दिखा। इससे वन विभाग के अधिकारियों में काफी प्रसन्नता है। बताया गया कि वेटलैंड के घास के मैदान में श्री श्री रविशंकर के मिशन से जुड़े आशीष लोया ने ये झुंड देखा है। वन अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन से इस क्षेत्र में बारहसिंघों का सर्वे होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देहरादून से टीम बुलाई जा रही है। उसके बाद ड्रोन कैमरे से सर्वे किया जाएगा। वहीं हस्तिनापुर अभ्यारण्य का गठन बारहसिंघे के संरक्षण के लिए किया गया है। बताया गया कि बारहसिंघा उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी और गंगा के दलदली भाग में ही पाया जाता है। किंतु पर्याप्त संरक्षण न मिलने के कारण यह खत्म होता गया।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर्स डे पर विशेष: कोरोना काल में डॉक्टरों की कहानी... पढ़िए उनकी जुबानी, आईएमए करेगा योद्धाओं का सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभ्यारण्य के बारहसिंघा को सबसे ज्यादा नुकसान केदारनाथ आपदा से हुआ। इस आपदा के कारण आए जल में ये बह गए। अब फिर से पहली बार ये इतनी संख्या में दिखाई दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें