फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जंगल में घास काटने गई किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, माैत, चारा काट रही महिला को किया घायल

Mon, 22 Jul 2024 03:48 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनाैर

सार

बिजनाैर जनपद के थाना हीमपुर दीपा के गांव पिलाना निवासी सलोनी 15-16 वर्ष को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पैजनियां में घास काट रही महिला को हमला कर गुलदार ने घायल कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के थाना हीमपुर दीपा के गांव पिलाना निवासी सलोनी (15) को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। किशोरी अपनी मां व 8-9 महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। परिजनों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  बिजनौर भेज दिया है। वहीं गुलदार ने पैजनियां में जंगल में घास काट रही महिला को हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


गांव पिलाना निवासी सलोनी(15) पुत्री कोमल सिंह अपनी मां बबली व गांव की करीब 8-9 महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। बताया जा रहा है कि घास काटकर गठरी बनाकर उठा रही थी, उसी समय गुलदार ने सलोनी पर हमला कर दिया। गुलदार सलोनी को खींचकर खेत में ले गया।

महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार किशोरी को छोड़कर भाग गया। परिजन किशोरी को सीएचसी स्याऊ ले आए। जहां डाॅक्टर  ने उसे मृतक घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सीएचसी स्याऊ पर हंगामा किया।

परिजनों का आरोप था कि गांव में गुलदार होने की शिकायत पर भी गांव में पिंजरा नहीं लगाया गया। एसडीएम विजय शंकर, सीओ राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल
पैजनियां क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में  गुलदार ने खेत में घास काट रही एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के परिजनों द्वारा शोर मचाने गुलदार महिला को छोड़ जंगल में गुम हो गया। गुलदार के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम ताहरपुर निवासी शांति देवी (55) पत्नी हरकेश अपने परिजनो के साथ ग्राम पोट्टा के जंगल में घास काट रही थी। इसी बीच वंहा घात लगाए गुलदार ने शांति पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसके परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार महिला को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल में गुम हो गया। परिजनों द्वारा घायल शांति देवी को सीएचसी हल्दौर पर भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। गुलदार के हमले से गांव में दहशत का माहौल है।महिला के परिजनों द्वारा मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें