राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगीना- कोतवाली मोड़ के पास एक बाइक और स्कूटी सवार पांच लड़कों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लड़कों ने शिवभक्तों के साथ मारपीट कर दी और फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मंझेडा शकरु निवासी सुहेल व अदनान के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग भी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ का कहना है कि शिवभक्त आकाश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।