बिजनौर जनपद के नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कोटद्वार से देहरादून जा रही यात्रियों से भरी बस कोटावाली नदी के रपटे में फंस गई। यात्रियों को सुरक्षित निकल गया। शुक्रवार को नेपाल की टूरिस्ट बस इसी रपटे में फंसी थी।
कोटद्वार से देहरादून जा रही यात्रियों से भरी बस कोटावाली नदी रपटे को पार करते समय प्रात लगभग 12:30 बजे रपटे की साइड में फंस गई। बस फंसते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। संयोग से रपटे पर कम पानी बह रहा था।
सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी यात्रियों को यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शुक्रवार को नेपाल से हरिद्वार जा रही टूरिस्ट बस कोटावाली नदी के रपटे से बह रहे पानी में फंसी थी।