फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड निर्माण ने पकड़ी रफ्तार: सुरंग खोदाई के लिए आधी रात के बाद गुजरात से आ रहीं मशीनें, पढ़ें कैसे हो रहा निर्माणकार्य

Wed, 06 Apr 2022 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गुजरात के बंदरगाहों से बड़े ट्रकों में मशीनों के पुर्जें मेरठ लाए जा रहे हैं। इसके बाद शहर में प्रवेश करने के लिए पहले हाइवे पर रोककर प्लान तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
rapid rail Meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से मेरठ तक बन रहे रैपिड रेल कॉरिडोर में मेरठ में तीन भूमिगत स्टेशनों (मेरठ सेंट्रल, बेगमपुल, भैंसाली) की खोदाई के लिए तैयारी तेज हो गई है। यातायात पर असर न हो इसके लिए रात के 12 बजे के बाद बड़े ट्रकों में मशीन को शहर के अंदर लाया जाता है। इससे पहले मशीन मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर ट्रक में लदी हुई खड़ी रहती हैं।

विज्ञापन


गुजरात के बंदरगाहों से बड़े ट्रकों में मशीनों के पुर्जें मेरठ लाए जा रहे हैं। इसके बाद शहर में प्रवेश करने के लिए पहले हाइवे पर रोककर प्लान तैयार किया जाता है। इसके बाद रूट नक्शा तैयार करने के बाद ही मशीन को आगे के लिए भेजा जाता है। जिससे मशीनों के पुर्जें चौड़ाई में अधिक होने के कारण फंस न सकें। इसके लिए भी इंजीनियरों की टीम पुर्जों के आकार को नापने के बाद ही रुट तैयार करती है। जिससे शहर के किसी भी रास्ते में दिक्कत न हो सके।

मेरठ में 5.68 किमी सुरंग खोदाई के लिए चार सुरंग खोदाई मशीनों की जरूरत होगी। इसमें एक मशीन भैंसाली स्टेशन पर 17 मीटर (80 सीढ़ियां) नीचे लगाई जा चुकी है। वहीं, दूसरी मशीन को गांधी बाग पर फिट करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मशीन के पुर्जे मेरठ पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित याकूब कुरैशी का हॉस्पिटल सील, पुलिस फोर्स रहा मौजूद

Trending Videos
विज्ञापन

अप्रैल में भैंसाली, मई में गांधी बाग से चलेगी मशीन
कंपनी के सुरंग खोदाई मशीन के कार्य के शेड्यूल के अनुसार अप्रैल में भैंसाली स्टेशन से मेट्रो प्लाजा की ओर मशीन को चलाया जाना है। इसके अलावा मई में गांधी बाग से बेगमपुल स्टेशन की ओर मशीन चलेगी। इसी को देखते हुए दोनों मशीनों को फिट किया जा रहा है।

ऐसे करेंगी कार्य
1. पहले चरण में मशीन के दो शॉफ्ट भैंसाली स्टेशन से मेट्रो प्लाजा (मेरठ सेंट्रल स्टेशन) की ओर चलेंगी। इसके लिए आने और जाने के ट्रैक तैयार होते जाएंगे।
2. दूसरे चरण में मशीन गांधी बाग से बेगमपुल स्टेशन की ओर चलेगी। यहां भी आने और जाने के ट्रैक तैयार करते हुए मशीन कार्य करेंगी।
3. तीसरे चरण में मशीन भैंसाली स्टेशन से बेगमपुल स्टेशन की ओर चलेंगी। यहां भी आने और जाने के ट्रैक तैयार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें