लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ पिछले काफी दिन से अवैध खनन में संलिप्त रहने की शिकायतें मिल रही थी। बेहट सर्किल के छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है, इनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेहट सर्किल के छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इन पर विभागीय जांच भी आदेश दे दिए गए हैं। इन सभी के खिलाफ अवैध खनन में लिप्त रहने की शिकायतें मिल रहीं थीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसएसपी आकाश तोमर ने बेहट सर्किल के छह पुलिसकर्मियों को अवैध खनन में संलिप्ता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया, इन पर विभागीय जांच बैठा दी गई है। वहीं एएसपी को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।
एसएसपी ने बताया, लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ पिछले काफी दिन से अवैध खनन में संलिप्त रहने की शिकायतें मिल रही थी।
इनमें मिर्जापुर थाने में तैनात सिपाही नरेंद्र राठी व अरविंद कुमार तथा बेहट कोतवाली में तैनात सुंदरलाल, पुष्पेंद्र, सुरेशचंद व प्रदीप कुमार शामिल है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। एएसपी प्रीति यादव को इसकी जांच सौंपी गई है।