फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलोलपुर बुल्स, दबंग मयराष्ट्र के बीच होगा फाइनल

Mon, 13 Jun 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कब्बडी मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेरठ प्रो कबड्डी लीग का फाइनल बहलोलपुर बुल्स व दबंग मयराष्ट्र के बीच खेला जाएगा। रविवार को हुए सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को हरा दिया। वहीं, खेल प्रेमी फाइनल का आनंद बड़ी स्क्रीन पर ले सकेंगे।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मेरठ प्रो कबड्डी लीग में रविवार को हुए सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन सीडीओ नवनीत चहल ने कबड्डी खेलकर किया। सीडीओ चहल ने विधायक निधि से कबड्डी मैट का इंतजाम भी कराने का आश्वासन दिया। जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच बहलोलपुर बुल्स व दुर्गा ब्रिक फील्ड की टीम के बीच हुआ।
रोमांचक मैच में बहलोलपुर बुल्स की टीम ने 24 और जय दुर्गा ब्रिक फील्ड ने 22 अंक अर्जित किए। बहलोलपुर बुल्स 2 अंकों से फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई। दूसरा मैच मेरठ हंटर्स और दबंग मयराष्ट्र के बीच हुआ। मयराष्ट ने मेरठ हंटर्स को 2 अंक से हराया। दबंग मयराष्ट्र  ने 33 और मेरठ हंटर्स ने 31 अंक हासिल किए। रजनीश कौशल ने बताया कि फाइनल सोमवार शाम पांच बजे से शुरू होगा। उद्घाटन मनोज पाल करेंगे।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण मंडलायुक्त आलोक सिन्हा करेंगे। फाइनल मैच के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। सनोज कुमार, सचिव जोगेंद्र चौधरी, शोभित मित्तल, संजय भारद्वाज, मनीष शर्मा, डॉ. आशीष सैनी, सुधीर चौधरी, विनय चौधरी, नवनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें