कोहरे से धीमी रही वाहनों की रफ्तार
कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम रही, जिससे वाहन स्वामियों को भी चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सर्दी का दौर अभी ऐसे ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान कम होने के चलते दिनभर कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति बनी रही।
पिछले एक जनवरी का तापमान
वर्ष अधिकतम
2013. 18.3
2014. 17.3
2015. 19.4
2016. 18.3
2017. 18.9
2018. 17.4
2019. 18.6
2020. 20.4
2021. 20.1
2022. 16.5
टोल से 24 घंटे में गुजरे 40 हजार वाहन, लगा जाम
नए साल पर घूमने के लिए निकले सैलानियों से सिवाया टोल प्लाजा पर जाम लग गया। पिछले 24 घंटे में 40 हजार वाहन गुजरे। आम दिनों में वाहनों की संख्या 25 हजार के आसपास रहती है। 15 हजार वाहन बढ़ने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।
रविवार को सिवाय टोल प्लाजा पर सुबह से ही जाम लगा रहा और शाम तक वाहन रेंगते नजर आए। टोल प्लाजा पर आने और जाने के लिए 14 लाइन है। जल्दी निकलने के चक्कर में सैलानी टोल प्लाजा पर जाम में फंसे रहे। इस बीच कुछ कुछ वाहन स्वामियों में आपस में तीखी नोकझोंक भी हो गई। सिवाया टोल के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर की ओर अधिक लोग गए हैं। आम दिनों से अधिक वाहन होने के चलते कुछ समस्या आई। टोल कर्मचारियों ने मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया।