फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दहेज की भूख ने उजाड़ा घर, मारपीट के बाद महिला को दिया तीन तलाक

Sun, 14 Dec 2025 09:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी की एक महिला अलफिशा ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी की एक महिला अलफिशा ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले रिजवान से हुई थी। शादी में उसके पिता ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: दिसंबर में 27 साल बाद दूसरी बार टूटा सर्द रात का रिकॉर्ड, ठंड के साथ प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि पति और परिवार के अन्य लोग उससे मायके से स्विफ्ट डिजायर कार लाने का दबाव डालते थे। असमर्थता जताने पर मारपीट होती थी। 14 सितंबर को उसे जबरन कार में बैठाकर मायके के बाहर ले जाकर पीटा गया।
विज्ञापन


पति ने सास के कहने पर उसे तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग गए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें