परतापुर फाइल 5
आधा दर्जन मकानों में लूटपाट करने के आरोपी को पकडा-फोटो
मेरठ। परतापुर बराल गांव में दो सप्ताह पूर्व छह घरों से लाखों के नगदी, जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी करने के आरोपी को परतापुर पुलिस ने रविवार को चैकिंग के दौरान शताब्दीनगर स्थित अमोरा होटल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से इंद्रापुरम काॅलोनी से चोरी की गई बाइक बरामद की।
सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना के अनुसार एक दिसंबर की रात दिलावर, अंकुर, टीटू, सोनू और चंदन के मकान से पांच मोबाइल, दो लेपटाप समेत हजारों की नगदी सहित लाखों का कीमती सामान चोरी किया था। चोरी के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरों में छत के रास्ते जाता हुआ दिखाई दिया था। रविवार को शताब्दीनगर में चैकिंग के दौरान अनस उर्फ भूरा निवासी फतेउल्लाहपुर लोहिया नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की। जिसे इंद्रापुरम काॅलोनी की साठ फुटा रोड से चोरी की थी।