वसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त होने के कारण दीपावली से पूर्व ही 80 प्रतिशत मंडप बुक हो गए थे। दिसंबर के बाद सभी मंडप पैक हो गए। मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि बैंड, बाजा, डीजे, कैटरिंग, फूडिंग, लाइटिंग सहित शॉपिंग आदि का अगर आंकड़ा निकालें आैर 800 शादियों का औसत खर्च 30 लाख माना जाए तो शहर में 240 करोड़ का अतिरिक्त कारोबार होगा।
बैंड, बग्गी और डीजे बुकिंग फुल
14 फरवरी वेलेंटाइन डे पर विवाह संस्कार और वसंत पंचमी पर पतंगबाजी के चलते डीजे बुकिंग फुल हो गई हैं। डीजे संचालक राज ने बताया कि सुबह से रात तक बुकिंग हैं। दिन में पतंगबाजी के दौरान डीजे बजेंगे और रात्रि में शादी संस्कार में डीजे की धूम होगी। बैंड संचालक विकास शर्मा ने बताया कि बैंड की तीन शिफ्ट में रात्रि में बुकिंग हैं। इसके अलावा दिन में चढ़त और अन्य आयोजनों के लिए भी बुकिंग हैं।
चौथी कक्षा से दोस्ती, अब विवाह संस्कार
अक्षाली और आकर्ष निवासी शास्त्रीनगर का विवाह 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर हो रहा है। अक्षाली ने बताया कि वह चौथी कक्षा से दोस्त हैं। होने वाले पति सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं। वह एमेजोन में प्रमोशन मैनेजर हैं। दोनों एक साथ ही एमपीएस स्कूल में पढ़े। दोस्ती के बाद माता-पिता की सहमति के बाद विवाह हो रहा है।
शिवभक्तों का विवाह भी अनूठा
मर्सडीज कंपनी में सीनियर इंजीनियर अपूर्वा पटेल और दीपक की अरेंज मैरिज 14 फरवरी को रही है। दोनों ही शिव भक्त हैं। अमूमन लोग प्री फोटो शूट के लिए हिल स्टेशन पर जाते हैं। इन्होंने अपना प्री वेडिंग फोटो शूट बनारस में कराया। अब वसंत पंचमी विवाह के अबूझ मुहूर्त को देखते हुए विधि विधान से विवाह संस्कार होगा। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद भी बहुत सी प्लानिंग की हैं।