फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN: आब-ए-जमजम नहीं ला सकेंगे हज व उमरा पर जाने वाले अकीदतमंद, लगा प्रतिबंध, उलमा ने भी जताई नाराजगी

Thu, 19 May 2022 11:58 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सऊदी सरकार ने हज और उमरा के लिए जाने वाले लोगों के अपने साथ आब-ए-जमजम लेकर आने पर पाबंदी लगा दी है। अभी तक पांच लीटर आब-ए-जमजम साथ लाने की इजाजत थी लेकिन अब इस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी सरकार की आब-ए-जमजम पर पाबंदी से अकीदतमंद मायूस हैं। उलमा ने भी नाराजगी जताई है। मेरठ से हर साल करीब 15 हजार लोग हज व उमरा पर जाते हैं। इस साल हज पर जाने वाले जायरीन सऊदी अरब से पाक आब-ए-जमजम (पानी) नहीं ला सकेंगे। ये खबर सुनकर उलमा ने सऊदी सरकार के इस निर्णय को गलत बताते हुए प्रतिक्रिया दी है, तो वहीं हज व उमरा यात्रा पर जाने वालों जायरीनों में भी मायूसी है। 
विज्ञापन


मेरठ जिले से हर साल करीब 2500 लोग हज यात्रा पर जाते हैं, जबकि साढ़े 12 हजार लोग उमरा करने सऊदी अरब जाते हैं। पहले हज यात्रियों को 10 लीटर आब-ए-जमजम लाने की इजाजत थी। बाद में सऊदी सरकार ने इसे घटाकर पांच लीटर कर दिया, लेकिन अब सऊदी सरकार ने पांच लीटर आब-ए-जमजम लाने पर भी पूर्ण पाबंदी लगा दी है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जालिमाना फैसला
मुसलमानों की जमजम के पानी के साथ सच्ची श्रद्धा और आस्था जुड़ी हुई है। इस मुकद्दस पानी के लाने पर प्रतिबंध लगाना गलत है।  - मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी

फैसला गलत, दुख की बात
सऊदी सरकार ने यह फैसला क्यों लिया, इसे देखना होगा। आब-ए-जमजम पर पूरी दुनिया के लोगों का हक है। -  शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी 
  
आस्था को पहुंचेगी ठेस 
जायरीन हज करने के साथ आब-ए-जमजम लेकर आते हैं। फैसले से आस्था को ठेस पहुंचेगी।  -अलहाज इकराम इलाही,  अल इकराम हज एंड उमराह  

फैसले पर विचार करना चाहिए
हज व उमरा के लिए लोग आब-ए-जमजम साथ लेकर आते हैं। सऊदी सरकार पुनर्विचार करें। -हाजी शादाब चौधरी, शादाब हज व उमराह टूर एंड ट्रैवल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें