फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बकरीद की तैयारी शुरू, जिले को 14 जोन और 31 सेक्टर में बांटा

Tue, 30 May 2023 02:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस लाइन स्थित सभागार में बकरीद की तैयारियों को लेकर आईजी रेंज नचिकेता झा ने जिले के सभी एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स मेरठ, Meerut Force - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पुलिस लाइन स्थित सभागार में बकरीद की तैयारियों को लेकर आईजी रेंज नचिकेता झा ने जिले के सभी एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके साथ पुलिस लाइन की कैंटीन, मैस, बैरकों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


आगामी 29 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को आईजी मेरठ रेंज नचिकेता झा ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी सिटी पीयूष कुमार समेत सभी सर्किल के सीओ के साथ व्यवस्थाओं पर मंथन किया। उन्होंने अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा।

यह भी कहा गया कि स्टंट करने वाले और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस दौरान निर्देश दिए गए संवेदनशील और असंवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर आरएएफ और पीएसी तैनात की जाए। बार्डर चेकिंग स्कीम लागू की जाए और पशु अवशेषों को इधर-उधर न फेंकने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें