फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में छात्राओं के फोटो खींचने वाले को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा और फिर...

Fri, 26 Feb 2021 03:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में छात्राओं के फोटो खींचते तथाकथित पत्रकार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी की पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में एक तथाकथित एक पत्रकार शाकिल निवासी भवानी नगर, नौचंदी को पकड़ा गया है। आरोप है कि दूसरे धर्म का नाम बताकर वह छात्राओं के फोटो खींच रहा था और इंटरव्यू भी ले रहा था। इसकी जानकारी लगने पर बजरंग दल महानगर प्रचार प्रमुख मधुवन आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता पहुंचे।

मधुबन आर्य ने बताया कि आरोपी के पास एक चैनल की आईडी और पिस्टल का कवर मिला है। शकील के साथ अनस नाम का लड़का भी था, जो भाग गया। वहीं, हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि दूसरे समुदाय के युवक नाम व धर्म गलत बताकर छात्राओं से दोस्ती करते हैं। दस दिन पहले डीएन कॉलेज में भी दूसरे समुदाय के युवक छात्राओं के फोटो खींचते पकड़े थे। इसमें एक युवक की शास्त्री नगर में हेयर सैलून की दुकान थी। उसका कॉलेज से कोई लेना देना नहीं था।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: आखिर क्यों छिपाया ये बड़ा राज, अफसरों पर उठे सवाल, तस्वीरों से होगा खुलासा
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आरोपी 2017 में सदर थाने की पुलिस ने जेल भेजा था। इसकी भी जांच चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें