डॉक्टरों के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
बुधवार को मृतका के पति अनुज राणा के साथ मवी कलां और धनौरा सिल्वरनगर ग्रामीण बिनौली थाने पहुंचे। डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। एसओ रवेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।
तहरीर की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गौरव, सुमित, कालू चाचा, अजय, जोनी धनपाल, प्रधान वीर सिंह, संजय चौधरी, अनिरुद्ध, ओमपाल, मोनू, ब्रजपाल मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/