फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, चार गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2020 09:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रमाला पुरानी रंजिश के चलते किशनपुर बराल गांव में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने तथा घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


किशनपुर बराल के मौसम अली और बिलाल के बीच पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को मारपीट हो गई। मौसम अली ने रमाला थाना पर बिलाल, इंतजार व नसीम आदि पर घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

 

विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। उधर, पुलिस ने चार दिन पूर्व ट्रैक पर दौड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सरफराज, अमजद, कैफ, प्रवेज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक की पहचान नहीं, अंतिम संस्कार किया
मेरठ-बागपत मार्ग पर मितली चौराहे के पास तीन दिन पूर्व युवक का शव मिला था। चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शराब के साथ महिला गिरफ्तार
चौकी पुलिस ने बुधवार को पाबला की कोमल पत्नी संजय को अवैध शराब की दो पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें