फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: अस्पताल में नहीं हुआ आराम तो  तांत्रिक के पास लेकर पहुंचा पिता, बच्चे की हो गई मौत

Mon, 27 Feb 2023 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के चार माह के बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि दिल्ली के अस्पताल में आराम न होने के बाद किसी के कहने पर व्यक्ति बीमार बच्चे को लेकर बागपत जनपद के एक तांत्रिक के यहां पहुंचा था। जहां उसके बच्चे की तंत्र मंत्र के चक्कर में मौत हो गई। 
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यक्ति के चार माह के बच्चे की तंत्र मंत्र के फेर में आकर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के अस्पताल में उल्टी दस्त से परेशान चार माह के बच्चे को आराम नही हुआ तो पिता बागपत के एक तांत्रिक के पास पहुंच गया। जहां तंत्र मंत्र के चक्कर में आकर उसके चार माह के बच्चे की मौत हो गयी। 

दिल्ली के नंगलोई के प्रेमनगर के रहने वाले संजय का चार माह के बेटे ऋषि कुछ दिन पहले उल्टी दस्त से ग्रस्त हो गया था। जिसका दिल्ली के ही मंगोलपुरी ल अस्पताल में उपचार कराया। जहां कई दिन बाद भी आराम नही होने के कारण संजय को किसी व्यक्ति ने बागपत के तांत्रिक के पास जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


बताया कि संजय अपने बेटे को बागपत के एक तांत्रिक के पास लेकर पहुंचा। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। संजय बच्चे को लेकर जिला अस्पताल भी पहुंचा, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आपातकाल चिकित्सा सेवा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र का कहना कि अस्पताल आने से पहले बच्चे की मौत हो गई थी और पिता शव लेकर दिल्ली चला गया। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी तांत्रिक की तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें