फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठंड: बागपत में अंधेरे में डूबे रहे 100 गांव, हैंडपंप का लेना पड़ा सहारा

Thu, 01 Feb 2024 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बुधवार दोपहर से हो रही बारिश ने पश्चिमी यूपी में मौसम बदल दिया। बारिश के कारण ठंड फिर से बढ़ गई है। गुरुवार को भी सुबह बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में बुधवार सुबह कोहरे के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी तो दोपहर में बारिश होने से ठंड बढ़ गई। वहीं शहर समेत करीब सौ गांवों में बत्ती गुल हो गई। शहर में देर रात बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, मगर गांवों में रातभर समस्या रही। बारिश भी दिनभर रुक-रुककर होती रही, जिसे फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। गुरुवार को भी सुबह से ही मौसम खराब रहा। शहर से लेकर देहात तक बूंदाबांदी होती रही।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार दोपहर को करीब एक बजे बारिश शुरू हो गई, जो दिनभर रुक-रुककर होती रही। शाम तक करीब तीन एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश से जहां अधिकतर तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक कम आ गई। वहीं बारिश से ठंड बढ़ने के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे और सड़कों व बाजारों में भीड़भाड़ कम हो गई। 

बारिश से नगर के मार्गों पर कीचड़ हो गया। इससे लोगों की आवाजाही काफी कम रही। बारिश होने से बागपत शहर के साथ करीब सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बागपत शहर में देर रात तक ऊर्जा निगम कर्मी बिजली का फाल्ट ठीक करने में लगे रहे। बिजली घर में फाल्ट के साथ ही लाइन में फाल्ट को देर रात तक ठीक किया गया और इसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।

बागपत में रही स्थिति खराब
बागपत शहर में बुधवार दोपहर को विद्युत आपूर्ति ठप रहने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली नहीं होने से सबमर्सिबल भी नहीं चल सके। ऐसे में लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। माता कॉलोनी, नौरोजपुर रोड, भजन विहार, सिसाना रोड कॉलोनी, कोर्ट रोड, ईदगाह कॉलोनी, चमरावल रोड, केतीपुरा मोहल्ला, गायत्रीपुरम कॉलोनी आदि स्थानों पर लोग हैंडपंप पर पानी लेने पहुंचे।
विज्ञापन

बारिश से फसलों में नुकसान का खतरा
कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि यह बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। गेहूं, सरसों, गन्ना सभी को बारिश से फायदा होगा, लेकिन बारिश ज्यादा होती है तो उससे नुकसान हो सकता है। क्योंकि खेतों में पानी जमा हो जाएगा और वह फसलों में नुकसान पहुंचाएगा।

कोहरे के कारण भी झेलनी पड़ी परेशानी
यहां बुधवार सुबह के समय घने कोहरे के कारण भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे तो बस व ट्रेन भी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दोपहर में कोहरा कम हुआ तो बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें