फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी हुआ घायल, नगदी, मोबाइल, अवैध हथियार बरामद

Thu, 01 Feb 2024 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हुए हैं। वहीं एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। बदमाशों ने कामराजपुर में लूट को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से कार, नगदी, मोबाइल व अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नांगल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों से कर मोबाइल नगदी अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों ने कामराजपुर में लूट की घटना को भी अंजाम दिया था।

विज्ञापन


नांगल पुलिस को मुखबिर से क्षेत्र में संदिग्ध कार के मंडावली क्षेत्र से आने की सूचना मिली। पुलिस ने सराय आलम नहर की पुलिया पर चेकिंग के दौरान मंडावली की ओर से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार में मौजूद बदमाशों ने कार को नहीं रोका। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। भूरिया सोत आश्रम के पास पहुंचने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

मुठभेड़ में हरियाणा करनाल के थाना सदर क्षेत्र के विकास कॉलोनी निवासी आशू पुत्र गुलफाम, पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव टकोवाला निवासी गुरप्रीत उर्फ गोपी पुत्र सिमरु सिंह घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों के साथ हरियाणा सोनीपत के जिला बड़ोदा के गांव जागसी निवासी सागर उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है। जबकि मुठभेड़ में आरक्षी प्रवीण देशवाल भी गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने बदमाशों के पास से कार, दो अवैध तमंचे, पांच कारतूस के धोखे और एक जिंदा कारतूस शाहिद नगदी और अवैध चाकू बरामद किया।

मुठभेड़ में नांगल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एसआई योगेश कुमार, आरक्षी प्रवीण देशवाल, संजय सैनी, अजय कुमार, राजीव कुमार, अंकित कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन

बदमाशों ने कामराजपुर में लूट की घटना को दिया था अंजाम
नांगल पुलिस ने 28 जनवरी को कामराजपुर में हुई लूट की घटना का भी खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने 28 जनवरी को अपने थाना मंडावर के गांव रायपुर निवासी छत्रपाल के साथ मिलकर गांव कामराजपुर में रेडीमेड कपड़े की दुकान से तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट की थी।  पीड़ित शकील अहमद के अनुसार बदमाशों ने करीब 14 हजार की नगदी, मोबाइल और कुछ कोट-पेंट लूट लिए थे। पीढ़ी की तैयारी पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें