फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की अश्लील डांस देखते वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी भी रहे शामिल

Tue, 29 Jun 2021 01:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की अश्लील डांस देखते वीडियो वायरल हुई बल्कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कालोनी में रविवार पुलिस की शह पर नियम-कानूनों को ताकत पर रखते हुए अश्लील डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष, जिला सह प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ता व कुछ पुलिसकर्मियों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


पूरी रात कालोनी में डीजे पर बाहरी से बुलाई गई डांसरों को नचाया गया। इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। जिन पर लोग तरह-तरह के कमेंट वअपनी प्रतिक्रियाएं देकर नाराजगी जता रहे है, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि पूरी रात कॉलोनी में अश्लील डांस का कार्यक्रम चलता रहा, लेकिन बड़ौत कोतवाली को इसकी भनक तक नहीं लगी।

दरअसल, मामला दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कालोनी का है। जहां पर गत रात्रि पुलिस की सेह पर नियम-कानूनों को ताकत पर रखते हुए बाहरी डांसर बुलाकर अश्लील डांस का कार्यक्रम आयोजित कराया गया। जिसमें हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर व जिला सह प्रभारी आलोक शास्त्री सहित अन्य कार्यकर्ता व कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। उन्होंने डीजे की थाप पर जिलाध्यक्ष ने जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता व पुलिसकर्मी हाय मैं शरमाऊं, किस-किस को बताऊं, अपनी प्रेम कहानियां गाने पर झूमते व सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आ रहे है। इतना हो जाने के बाद बड़ौत कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

उधर सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। जिन पर सभासद आशुतोष तोमर सहित बहुत से लोग तरह-तरह के कमेंट दे रहे है। अब देखना यह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो के बाद पुलिस-प्रशासन क्या  कार्रवाई करता है।

ये बोले जिलाध्यक्ष व जिला सह प्रभारी 
इस संबंध में जब जिलाध्यक्ष संजीव तोमर व जिला सह प्रभारी आलोक कुमार से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि कोई अश्लील डांस नहीं हुआ। कालोनी में एक बच्चे का जन्मदिन था। जिसमें हमें बुलाया गया था। कुछ देर हम वहां पर रूके।

ये बोले सीओ 
इस संबंध में जब सीओ आलोक कुमार से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के आधार पर पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद उक्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के जो कार्यकर्ता वीडियो में है और सोशल डिस्टेंस सहित शासन के नियमों का उल्लंघन कर रहे है, उनके खिलाफ शासन को अवगत कराते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें