फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दो सिपाही निलंबित 

Sat, 04 Jun 2022 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। निवाड़ा चौकी पर वाहन चालकों से कई दिनों से अवैध वसूली हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर निवाड़ा पुलिस चौकी पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों सिपाहियों की वाहनों से अवैध वसूली करने की वीडियो एसपी के पास पहुंच गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बागपत कोतवाली में दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ क्राइम हरीश भदौरिया को सौंपी गई है।
विज्ञापन


निवाड़ा चौकी पर वाहन चालकों से कई दिनों से अवैध वसूली हो रही थी। इसकी एक वीडियो बृहस्पतिवार को एसपी के पास पहुंच गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि सिपाही राकेश व विनीत अवैध वसूली करते हैं और वीडियो में दोनों दिख रहे हैं।

एसपी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। इसकी जांच सीओ क्राइम हरीश भदौरिया को सौंपी है। जांच की जा रही है कि चौकी पर तैनात अन्य पुलिस कर्मी भी अवैध वसूली में तो शामिल नहीं है। एसपी ने कहा कि इस तरह के कार्यों में शामिल पुलिस कर्मियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


दो एसआई व एक सिपाही पर भी लगे थे अवैध वसूली के आरोप
बागपत कोतवाली के पुलिस कर्मी लगातार विवादों में फंस रहे हैं। दो एसआई और एक सिपाही पर पांच दिन पहले भी हरियाणा नंबर की गाड़ी में बिना वर्दी के नेशनल हाईवे पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। यह मामला अधिकारियों तक भी पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए मामला दबा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें