सुलभ शौचालय पर केयरटेकर रखे जाएं
कस्बे में लाखों की लागत से बने सुलभ शौचालयों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत सभी सुलभ शौचालयों को दुरुस्त कराकर देखभाल व सफाई के लिए केयरटेकर की व्यवस्था करें। -नरेश राठी
नियमित कराई जाए सफाई
सुलभ शौचालयों में नियमित सफाई नहीं होने से कस्बावासी इस्तेमाल करने से बचते हैं। जिस कारण आसपास गंदगी रहती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से सुलभ शौचालयों की सफाई कराई जाए। -गोकल सिंह
दुरुस्त होंगे तो मिलेगा स्वच्छता को बढ़ावा
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए सुलभ शौचालय बदहाल होने से लोग इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। सुलभ शौचालय दुरुस्त होने से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। लोग खुले में शौच भी नहीं जाएंगे। इससे स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य पूरा होगा। -राजकिरण
सुलभ शौचालयों का निर्माण तीन साल पहले कराया गया था। जिन्हें व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आमजन के सहयोग की जरूरत है। असामाजिक तत्वों ने वाटर टैंक व टोटी तोड़ दीं। बजट मिलते ही सुलभ शौचालय दुरुस्त करा दिए जाएंगे। -मनीष चौधरी, ईओ