फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: दोस्त के जन्मदिन से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, पुलिस देख भागे आरोपी

Sun, 11 Dec 2022 01:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत में दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे एक छात्र को तीन-चार युवकों ने रास्ते में रोकर मारपीट की और उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में आवास विकास कॉलोनी में दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे एक छात्र को तीन-चार युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। बाद में घायल के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि नामदर्ज तहरीर देने के बाद भी आरोपी के खिलाफ ना तो अब तक मुकदमा हुआ है और ना ही इसकी गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP: दादी के कुंडल खींचे तो बदमाशों से भिड़ी पोती, ऐसे दिखाई दिलेरी, पुलिस ने भी सार्थक किया सीएम योगी का बयान

घायल छात्र आंसू पुत्र प्रवीण आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। वह अपने दोस्त का जन्मदिन मना कर घर लौट रहा था जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचा तभी वहां पर पहले से ही खड़े चार-पांच युवकों ने लाठी-डंडों व धारदार से से घेर लिया और उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। तो सुनकर आसपास के लोग व गश्त कर रही पुलिस वहां पर पहुंची, तो हमलावर उसे छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाद में घायल के परिजनों उससे लेकर कोतवाली पहुंचे और कॉलोनी के ही एक युवक को नामदर्ज व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें