कहा कि शुगर मिल उनके गन्ने का बकाया नहीं दे रहा है फिर भी ऊर्जा निगम बिल जमा करने का दबाव बनाता है और उसकी रिकवरी करता है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है किसानों को राहत देने की बजाय सरकार जबरन मीटर लगा रही है बिल्कुल न्याय संगत नहीं है । किसान की दशा में अपने मीटर नहीं लगने देंगे इसके लिए कुछ भी करना पड़े ।
किसान देवेंद्र, देशपाल, संजय, भंवर सिंह, बलराज, मांगेराम, बिट्टू, कुलदीप, वीरेंद्र, किरणपाल, मुकेश, करण बली, विपिन, ओमपाल और विनय, सनसबीर आदि ने बताया किसान ट्यूबेल पर पहरा देंगे ऊर्जा निगम का कोई कर्मचारी मीटर लगाने आया तो उसकी खैर नहीं।
ऊर्जा निगम के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि ट्यूबेल पर मीटर लगाने का कार्य ऊर्जा लेखांकन के लिए किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर किसानों को मीटर लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।