मेरठ के आर्मी में सूबेदार जागृति विहार निवासी संजय की तीन दिन पहले झांसी में कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। रविवार को संजय का शव दे रात उनके आवास पर पहुंचा। सूरज कुंड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
आर्मी में सूबेदार जागृति विहार निवासी संजय का शव रविवार देर रात उनके आवास पर पहुंचा। सोमवार सुबह सूरजकुंड पर गॉर्ड ऑफ़ ऑनर से उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मोके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बताया गया है कि सूबेदार संजय सिंह की तीन दिन पहले झांसी में कार 30 फुट गहरी खाई में गिर गई थी। जिसके चलते उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूबेदार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की रात आर्मी के जवान उनके शव को लेकर उनके आवास जागृती विहार पहुंचे, परिजनों का कहना है कि वह साडे 17 साल पहले आर्मी में भर्ती हुए थे। उन्होंने रिटायरमेंट के लिए आर्मी में आवेदन कर रखा था।
सूरज कुंड में हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
1 महीने बाद उनका रिटायरमेंट होना था। वह छुट्टी के लिए कार से अपने घर मेरठ आ रहे थे इसी दौरान उनकी कार झांसी के पास 30 फुट गहरी खाई में गिर गई। और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी कनिका भावनपुर मैं सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। सूबेदार की मौत से परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है,, परिवार के लोगो को सांत्वना देने के लिए लोगो का ताता लगा है