फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कपड़ा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Wed, 05 Oct 2022 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के छपरौली में कपड़ा व्यापरी के यहां हुई लूट की घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस बदमाशों को पकड़ने में असफल रही। इसे लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया था। बुधवार को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि तीन गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के छपरौली में कपड़ा व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करने वाले लूटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से एक लूटेरा घायल हो गया। वहीं तीन लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल लूटेरे का अस्पताल में उपचार कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन को गन प्वाइंट पर लेकर 28 सितंबर की रात में तीन बदमाशों ने 25 हजार रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें: Countdown start:147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
विज्ञापन


दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस लूटेरों की तलाश में जुट गई। जिसमें पुलिस ने शबगा निवासी लूटेरे सावन के पिता कृष्णपाल व योजना बनाने वाले अतुल जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मंगलवार रात बाछौड़ से हलालपुर मंदिर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान पुलिस की लूटैरों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें लूटेरा सावन गोली लगने से घायल हो गया, जबकि हनी छपरौली व अर्जुन निवासी शबगा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल लूटेरे का इलाज कराया जा रहा है, जिनसे 10 हजार 500 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन, तीन तमंचे, आठ कारतूस व एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें