फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut में खरीदें जमीन: शताब्दीनगर में बनाइए फ्लैट, एयरपोर्ट एंक्लेव के पास होटल

Wed, 05 Oct 2022 08:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ विकास प्राधिकरण ने आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति की ई नीलामी शुरू की है। 22 अक्टूबर को ई नीलामी लाइव होगी।  बता दें कि मेरठ में रैपिड रेल के निर्माण के बाद व्यवसाय संपत्ति की खरीद में तेजी आई हैं।
विज्ञापन
house new - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ विकास प्राधिकरण ने त्योहार के महीने में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को खरीदने के लिए ई-नीलामी कार्यक्रम जारी कर दिया है। लोहियानगर, गंगानगर, पल्लवपुरम, सैनिक विहार में आवासीय प्लॉट निकाले गए हैं। वहीं लोहियानगर, गंगानगर, डिफेंस एंक्लेव, पल्लवपुरम, शताब्दीनगर में व्यावसायिक संपत्तियों की भी ई-नीलामी की जाएगी। सात अक्तूबर से एमडीए की ववेबसाइट पर जाकर बोली लगा सकते हैं। 22 अक्तूबर को लाइव ई-नीलामी शुरू होगी।
विज्ञापन


पिछले दो साल से लगातार एमडीए ई-नीलामी के माध्यम से संपत्तियों को बेच रहा है। जिससे एमडीए ने काफी मुनाफा कमाया है। पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्तियां एमडीए ने बेची थीं।

अब दो महीने बाद एक बार फिर ई-नीलामी शुरू की गई है। मेरठ में रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे, हाइवे आने के बाद संपत्तियों की खरीद में तेजी आई है। इसी को देखते हुए शताब्दीनगर में ग्रुप हाउसिंग, शॉपिंग सेंटर, हेल्थ सेंटर के लिए भी प्लॉट निकाले गए हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट एंक्लेव में निकाले होटल के लिए प्लॉट
एमडीए ने ई-नीलामी में 1933 और 1896 वर्ग मीटर में 30 हजार 800 रुपये प्रति वर्ग मीटर के बेस प्राइज से एयरपोर्ट एंक्लेव में होटल के लिए प्लॉट प्रस्तावित किए हैं। आने वाले समय में एयरपोर्ट की संभावनाओं को देखते हुए होटल के लिए प्लॉट की ब्रिकी की जाएगी।

डिफेंस एंक्लेव में घर के साथ करें व्यापार
ई-नीलामी में कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव में आवासीय के साथ व्यावसायिक गतिविधियों को करने के लिए प्लॉट निकाले हैं। ऐसे दस प्लॉट निकाले गए हैं। इनका साइज अधिकतम 359 वर्ग मीटर हैं। वहीं, बेस प्राइज 49500 से 59400 रुपर्य प्रति वर्ग मीटर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें