फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पैरोल पर घर आए कैदी को पीट- पीटकर मार डाला, आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे कृष्णपाल

Mon, 16 Sep 2019 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मामौके पर मौजूद पुलिस व मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत जनपद के शबगा गांव में हत्या के मामले में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे और पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी कृष्णपाल की ईंटों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटना को हत्या की पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। 
विज्ञापन


रविवार रात शबगा गांव निवासी कृष्ण पाल (52) घर पर अपनी मां किरणो के साथ खाना खा रहा था। इस बीच उसे गांव का ही एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया। सोमवार को गांव के पास एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसकी ईंटों से पीटकर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें: युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कई साल पहले कृष्णपाल पर परिवार के ही टीका की हत्या हो गई थी और इसका आरोप कृष्णपाल पर लगा था। अदालत से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इन दिनों वह पेरोल पर घर आया हुआ था। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: सुभारती विवि के अधीक्षक की बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि परिवार में पूर्व में हुई हत्या और रंजिश जैसी स्थिति के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें