फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में विद्युत निगम की मनमानी : पांच मिनट आपूर्ति, 15 मिनट का कट, बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Tue, 28 Jun 2022 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी का नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। 24 घंटे में 50 से ज्यादा कट लगाए जा रहे हैं। पांच मिनट आपूर्ति के बाद आधा घंटे का कट लगाया जाता है।
विज्ञापन
गर्मी में बुजुर्ग की हाथ के पंखे से हवा करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी के कारण लोग परेशान हो गए हैं। पांच मिनट आपूर्ति के बाद 15 मिनट का कट लगाया जा रहा है, जिससे गर्मी में लोग पूरी तरह से परेशान हैं। कट लगने से पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है। निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ओवरलोड के कारण फ्यूज फुंकने के कारण ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन


बागपत शहर में दो दिन से बिजली की हालात खराब है। कभी 15 मिनट बिजली की आपूर्ति करके इतना ही लंबा कट लगाया जाता है, तो कभी पांच मिनट आपूर्ति के बाद आधा घंटे का कट लगाया जाता है। इस तरह 24 घंटे में 50 से ज्यादा कट लगाए जा रहे हैं।

इस तरह ही बड़ौत शहर में एक ही बार में बिजली कटौती नहीं करके 24 घंटे में 30 तक कट लगाए जा रहे हैं, तो गांवों की हालत भी काफी खराब है और वहां भी खूब कट लग रहे हैं। इस तरह बागपत, बड़ौत व ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी जगह शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। जबकि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील पर साढ़े इक्कीस घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agneepath scheme: अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद की पहली पंचायत, चौधरी जयंत को सुनने हजारों की संख्या में पहुंचे युवा

विज्ञापन

ओवरलोड के कारण परेशानी हो रही
विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि यहां फिलहाल 50 लाख यूनिट बिजली की जरूरत है और वह पूरी मिल रही है। एक्सईएन अमर सिंह ने बताय कि ओवरलोड के कारण बिजली कट की समस्या हो रही है। ओवरलोड होते ही ट्रांसफार्मर व लाइन पर फ्यूज फुंक जाते हैं और उसको तलाश करके ठीक करने में आधा घंटा तक लग जाता है।

पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही
बागपत में भजन विहार के रहने वाले शिवराज रूहेला का कहना है कि बिजली के लगातार कट लगने से परेशानी हो रही है। पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। बिजली कट अब काफी ज्यादा लगा रहे हैं, जबकि सरकार ने 24 घंटे आपूर्ति के आदेश दिए हुए हैं। सिसाना रोड पर दुकानदार मिंटू चौहान का कहना है कि बिजली के कट काफी बढ़ गए हैं और इससे इनवर्टर भी कई बार जवाब दे जाता है। दुकान पर आने वाले ग्राहक भी परेशान होते हैं। पिछले कई दिनों से समस्या ज्यादा हो रही है। बड़ौत में बिनौली रोड पर दुकानदार आकाश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ज्यादा बिगड़ गई हैं। दिन व रात में खूब कटौती हो रही है।
 
गर्मी में एसी और कूलर ज्यादा चलने के कारण ओवरलोड की समस्या हो रही हैं। इस कारण फ्यूज फुंकने से समस्या हो रही है। ओवरलोड की समस्या दूर होने पर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। - अमर सिंह, एक्सईएन विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें