ये मिलेगी सुविधा
आयुष चिकित्सालय में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी उपचार के अलावा योगा सेंटर, नेचुरल पैथ, पंचकर्मा सेंटर की सुविधा होगी। लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलने पर उपचार के लिए गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ या नोएडा की दौड़ नही लगानी पड़ेगी।
गांव के अलावा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा
-गांव में अस्पताल का निर्माण होने से गांव के अलावा क्षेत्र और जिले के मरीजों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के उपचार की सुविधा मिलेगी। लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नही भटकना पड़ेगा। - इंद्रजीत, ग्राम प्रधान
-गांव में अस्पताल का निर्माण होने से गांव का विकास होगा और लोगों को गांव में ही इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। - देवेंद्र धामा, ग्रामीण
-अस्पताल का निर्माण होने से लोगों को गांव में सभी प्रकार के इलाज की सुविधा मिलेगी। अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में नही भटकना पड़ेगा। - राहुल धामा, ग्रामीण
सांकरौद गांव के जिले के 50 बेड के पहले आयुष चिकित्सालय का निर्माण पूरा हो गया है। चिकित्सालय में लोगों को एक ही छत के नीचे सभी पद्धति के उपचार की सुविधा मिलेगी। दीवाली के बाद अ स्पताल शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। - मोनिका गुप्ता, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी