फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: गली में भरे बारिश के पानी में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, जमकर हंगामा

Sat, 21 Aug 2021 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत

सार

इस्लामनगर में विमला (70) पत्नी मुन्नालाल घर से बाजार में सामान लेने के लिए जाने लगी तो उसका पैर फिसल गया और वह गली में गिर गई। वह उठ नहीं सकी और गली में पानी भरा होने के कारण दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर हंगामा करते लोग व समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में शुक्रवार रात से ही लगातार बारिश के कारण जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह इस्लामनगर में गली में बारिश से जलभराव होने के कारण एक बुजुर्ग महिला पैर फिसलने से गिर पड़ी, गिरने से वह पानी में डूब गई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने महिला की मौत पर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। 

विज्ञापन


जिले में शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण सभी जगह जलभराव हो गया। बागपत नगर की अधिकतर गलियों में कई फुट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार इस्लामनगर में विमला (70) पत्नी मुन्नालाल घर से बाजार में सामान लेने के लिएनिकली थी, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गली में गिर गई। वह उठ नहीं सकी और गली में पानी भरा होने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन भी पहुंच गए, तो लोगों ने उनके सामने भी पानी निकासी की समस्या को लेकर हंगामा किया।

लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। वहीं वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें