फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: बाल दिवस पर प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए डीएम, बच्चों के साथ बैठकर खाया मिड डे मील

Mon, 14 Nov 2022 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

देश भर में बाल दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के जिलाधिकारी इस अवसर पर गौरीपुर जवाहर नगर के प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए और बच्चाें के साथ बैठकर मिड डे मील चखा।
विज्ञापन
बच्चों के साथ भोजन करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बाल दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। स्कूल में जहां बच्चों ने एक दूसरे को विश किया तो वहीं अध्यापक व अध्यापिकाओं ने उन्हें उपहार दिए और टॉफी व चॉकलेट बांटीं। वहीं बागपत जनपद में बाल दिवस के अवसर पर डीएम राजकमल यादव ने गौरीपुर जवाहर नगर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मिड डे मील खाया। इसके बाद बच्चों को चॉकलेट व टॉफी वितरित कीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: By Poll Election: कौन हैं रालोद प्रत्याशी मदन भैया? नई सियासी जमीन की तलाश में लपका खतौली का टिकट

बागपत जनपद के डीएम राजकमल यादव ने बाल दिवस गौरीपुर जवाहर नगर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया। जहां डीएम ने बच्चों के बाल दिवस के बारे में बताया। डीएम राजकमल यादव के साथ मिड डे मील का भोजन कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएम ने बच्चों की कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली और बच्चों से बाते की। डीएम ने कहा कि सभी बच्चे  मन लगाकर पढ़ाई करे और अपने घर परिवार जनपद का नाम रोशन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें