फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बदमाशों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Wed, 12 Aug 2020 10:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या में नामजद मयंक डांगर और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार साल 2018 में हुए झगड़े की रंजिश में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि संजय खोखर ने अपने बेटे अक्षय को मुकदमे में क्लीन चिट दिला दी थी।

विज्ञापन


ये है पूरी घटना
थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा मार्ग की चकरोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज वारदात से लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। इसके बाद डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने छपरौली इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। संजय खोखर के बेटे ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

छपरौली के पट्टी धंधान निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर (52 वर्ष) ककौर कलां के जूनियर हाईस्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक थे। मंगलवार सुबह छह बजे वह अपने बेटे अक्षय खोखर के साथ तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मुर्गी फार्म के पास चकरोड पर अक्षय अपने पिता से आगे निकल गया। तभी ईख के खेत में छिपे बैठे हमलावर निकले और संजय खोखर की पीठ पर गोली मारी। वह गिर पड़े तो हमलावरों ने कनपटी से सटाकर दूसरी गोली मारी। मौके पर ही संजय खोखर की मौत हो गई। फायरिंग होते ही अक्षय किसी तरह जान बचाकर कस्बे की ओर दौड़ पड़ा। उधर, हमलावर खेतों के रास्ते फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता संजय खोखर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटों ने खोला चौंकाने वाला राज

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके पर तमंचे का एक कारतूस पड़ा मिला। दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से 24 घंटे में कार्रवाई और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश चंद शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर से प्रकरण की जानकारी ली। 

इसके बाद डीजीपी ने लापरवाही पर छपरौली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा को निलंबित कर दिया। मृतक के दूसरे बेटे मनीष खोखर ने साल 2018 के झगड़े का हवाला देते हुए छपरौली निवासी नितिन धनकड़, ककौर कलां निवासी मयंक डागर, हेवा गांव निवासी विनीत व अंकुर शर्मा और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें