फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव हादसे पर सियासत शुरू, जयंत चौधरी ने किया ट्वीट, गोताखोर ने भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 15 Mar 2020 12:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

नाव हादसे पर सियासत शुरू हो गई है। जयंत चौधरी ने गोताखोर इरफान का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वह भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाव हादसे से लोग अभी उबर भी नहीं सके हैं, इस बीच सियासत शुरू हो गई है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गोताखोर इरफान का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वह भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगा रहा है। ट्वीट के बाद पुराना वीडियो फिर सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन


बागपत में बृहस्पतिवार को हुए हादसे के बाद नाव में हरियाणा से अवैध तरीके से शराब लाने, अवैध तरीके से मछली पालन और उगाही के आरोप उछलने शुरू हो गए थे। अभी राहत कार्य चल ही रहा है कि रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने राहत कार्य में जुटे गोताखोर इरफान का पुराना एक वीडियो बयान ट्वीट किया है। इसमें इरफान भाजपा के एक नेता पर आरोप लगा रहा है। बागपत कोतवाली में बनाए गए इस वीडियो में इरफान का कहना है कि उनसे रुपये दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा बयान में भी यह भी कहा कि उन्हें एक ठिकाने पर बुलाया गया है। ट्वीटर पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। रालोद के स्थानीय नेताओं ने भी भाजपा नेताओं पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं।

विधायक योगेश धामा ने पीड़ितों को दी सांत्वना
भाजपा विधायक योगेश धामा ने शनिवार को पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। वह हादसे की पीड़ित राजेश, मोनी के घर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने सुभानपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाई। दिनभर लोगों की आवाजाही पीड़ितों के घर पर लगी रही। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और रालोद नेता  नवाब अहमद अहमद ने भी पीड़ित परिवारों को हिम्मत बंधाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंखों के सामने थी मौत, खौफनाक मंजर को कभी भूल नहीं पाएंगे ये लोग, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

सोमवार से शुरू होगी मजिस्ट्रेट जांच
एसडीएम रामनयन ने बताया कि सोमवार से मजिस्ट्रेट जांच शुरू होगी। अभी सर्च अभियान चल रहा है। जिसकी भी चूकी होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

होगी निष्पक्ष जांच
महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। सरकार और आयोग पीड़ितों के साथ हैं।
 
पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद
एसडीएम रामनयन ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर हिम्मत बंधाई। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद की जाएगी। जिन दो महिलाओं की मौत हुई है, उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें