फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई : एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, पूछताछ जारी

Wed, 16 Mar 2022 08:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एंटी करप्शन टीम ने किसान की शिकायत पर लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
baghpat news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ और मुरादाबाद की टीम ने बुधवार को तहसील के लेखपाल कृष्णपाल शर्मा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। वह खाद के गड्ढों से अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर एक किसान से रिश्वत ले रहा था। लेखपाल के पास ही वर्तमान में कानूनगो का भी कार्यभार है। इस कार्रवाई को साजिश बताते हुए लेखपाल संघ ने हंगामा भी किया है। 

विज्ञापन


बागपत जनपद के निरपुड़ा गांव के किसान जगदीश ने एसडीएम और डीएम से भी इसकी शिकायत की थी। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर जगदीश ने 27 जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ से इसकी शिकायत की थी। 

यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को लखनऊ से यह शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ और मुरादाबाद टीम के पास पहुंची और पीड़ित किसान जगदीश को लेकर लेखपाल कृष्णपाल शर्मा के पास गई। जैसे ही लेखपाल ने किसान जगदीश से दस हजार रुपये लिए तुरंत टीम ने उसे धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से थाना बड़ौत पर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें