फेसबुक को हथियार बनाकर मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो ने कई लोगों को खुली चुनौती दी है। दो आईपीएस व अब कई व्यक्तिगत लोगों के बारे में फेसबुक पर टिप्पणी की जा रही है। किस- किस से बद्दो के संबंध हैं, इसकी जांच में पुलिस जुटी है।
ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो फरार होने के बाद भी फेसबुक पर लगातार सक्रिय है। ढाई साल बीतने के बावजूद भी पुलिस उसे नहीं ढूंढ सकी। डीजीपी मुकुल गोयल ने मेरठ में दौरे के दौरान उसकी गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए थे। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने फिर से अपराधी को ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस जागी तो बद्दो भी फेसबुक पर सक्रिय हो गया। उसने पूर्व डीजीपी बृजलाल समेत दो आईपीएस अधिकारियों पर टिप्पणी की।
यह भी पढ़ें: रूबी की मोहब्बत का खौफनाक अंत: ट्रेन में दोस्ती, फिर परवान चढ़ा प्यार, पढ़िए कत्ल की दर्दनाक कहानी
वह लगातार फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को बता रहा कि मैं जिंदा हूं और पुलिस अधिकारियों और बदमाशों ने मिलकर साजिश के तहत उसे फंसाया है। पुलिस टीम ने उसकी एक- एक पोस्ट की जांच की है। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बद्दो की कुंडली भी खंगाली है, जिसमें कई लोगों के नाम सामने आए है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: अजगर का खौफनाक नजारा देख मचा हड़कंप, कबूतर को बनाया शिकार और फिर...
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बद्दो की तलाश में पुलिस टीम लगी है। हर पहलुओं पर पुलिस ने जांच की है।