फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बददो ने बाजपुर में दोस्त को भी ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बददो ने बाजपुर में दोस्त को भी ठगा
विज्ञापन

मेरठ। ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बददो ने उत्तराखंड के बाजपुर निवासी दोस्त से भी ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि इसी दोस्त ने बददो को पांच बीघा जमीन दी थी। इसमें बददो ने अपना फार्म हाउस बनाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
28 मार्च 2019 को बददो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद बददो किस-किस से मिला इसका पता लगाने में पुलिस को सवा दो साल लग गए। बददो की फरारी में गुरुग्राम की रहने वाली प्रेमिका की भी भूमिका थी। पता चला कि प्रेमिका लखनऊ में बैठे एक सपा नेता के संपर्क में है। उसकी सिफारिश के चलते ही पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड के बाजपुर में रहने वाले सिख समुदाय के जमींदार से बददो की गहरी दोस्ती थी। उसने ही बददो को बाजपुर में पांच बीघा जमीन दी थी। बददो ने उसी जमीन का हवाला देते हुए अपना पासपोर्ट भी बनवाया था। बद्दो ने दोस्त से भी करोड़ों की ठगी की है। वहीं जांच में पता चला कि बददो की भतीजी की शादी दोस्त की रिश्तेदारी में युवक से की थी। बाद में भतीजी का तलाक हो गया था। इस मामले में भी बददो ने कई लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

बददो की तीन प्रेमिका, फिर जांच शुरू
पुलिस की जांच में सामने आया कि बददो की तीन प्रेमिका थी। इसमें एक गुरुग्राम व दो मेरठ की रहने वाली थी। मेरठ वाली प्रेमिका में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। डीजीपी मुकुल गोयल के मेरठ दौरे के दौरान बददो को गिरफ्तार करने की बात कहीं थी। इसके बाद से पुलिस ने उसकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी। अब पुलिस ने तीनों प्रेमिका का रिकॉर्ड खंगाला है।
विज्ञापन

घर पर काम करने वाली महिला से पूछताछ
बददो के घर पर काम करने वाले मायावती नाम की महिला बद्दो के बेटे सिकंदर की देखरेख करती थी। बददो की फरारी के बाद सिकंदर ने मायावती को फोन किया था। बताया कि मायावती कई बार बददो और सिकंदर के साथ उत्तराखंड भी गई। जहां उनके लिए खाना बनाती थी। मायावती से पुलिस ने काफी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें