फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपा छोड़ सपा में शामिल होंगे बदर अली

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा का दामन थामेंगे बदर अली
विज्ञापन

मेरठ। युवा एकता समिति के अध्यक्ष बदर अली ने आसपा छोड़कर सपा का दामन थामने की तैयारी कर ली है। पहले आसपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और दिल्ली में सपा नेता अतुल प्रधान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
युवा एकता समिति के माध्यम से चर्चा में आए बदर अली को आज समाज पार्टी का संस्थापक सदस्य बनाया गया था। लेकिन जिला इकाई से उनकी पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी। मेरठ में होने वाली 23 मार्च की रैली से पूर्व वह लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सपा नेता अतुल प्रधान ने पहले पूर्व विधायक योगेश वर्मा और अब बदर अली को सपा के कुनबे में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदर अली का कहना है कि आसपा की जिला इकाई खुलकर काम नहीं करने दे रही थी। जिन लोगों के पास जनाधार नहीं है, वह पदों पर बैठकर हुकुम चला रहे थे। उधर, आसपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रछौती ने कहा कि बदर अली पार्टी में अनुशासनहीन होकर काम कर रहे थे, इसलिए उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें