फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दो ने नीदरलैंड से डाली पोस्ट, यूपी पुलिस को दी खुली चुनौती, एडीजी बोले- जल्द करेंगे खुलासा

Wed, 05 Feb 2020 02:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो
विज्ञापन

मेरठ से 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से भागा कुख्यात बदन सिंह बद्दो 11 महीने बाद फेसबुक पर मंगलवार को प्रकट हुआ है। पूर्व डीजीपी और केबिल कारोबारी पर कुख्यात ने आरोप लगाए हैं। नीदरलैंड से फेसबुक पर पोस्ट डालकर ढाई लाख के मोस्ट वांटेड बद्दो ने यूपी पुलिस को खुली चुनौती दी है। हालांकि खुफिया एजेंसियों का मानना है कि बद्दो भारत में ही छिपा है। उसकी लोकेशन पंजाब में बताई गई है। 

विज्ञापन


मूल रूप से पंजाबी पुरा टीपीनगर निवासी बद्दो ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डाली। जिसमें पूर्व डीजीपी बृजलाल व मेरठ के केबिल कारोबारी रोमी के बीच घनिष्ठ संबंध बताकर आरोप लगाए। इस पोस्ट के ठीक एक मिनट बाद दूसरा मैसेज बद्दो ने अपनी लोकेशन का डाला, जिसमें उसने अपना नया पता ‘रोटर डेम नीदरलैंड’ लिखा है। बद्दो की पोस्ट पर तीन घंटे में 46 लाइक, तीन कमेंट और दो लोगों ने शेयर किया। 

जल्द करेंगे खुलासा
मोस्ट वांटेड बदन सिंह ने फेसबुक पर जो पोस्ट डाली है, उसकी जांच की जा रही है। इस पोस्ट के पीछे बद्दो का क्या मकसद है, इसका जल्द खुलासा होगा। पोस्ट किसी दूसरे के द्वारा भी डाली जा सकती है। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें