फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान

Sat, 16 Dec 2023 04:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एमआईटी कॉलेज के बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे पर लटका मिला है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मेरठ में परतापुर बाईपास स्थित एमआईटी कॉलेज में बीटेक द्वितीय के छात्र शिवम भारद्वाज (23) ने शनिवार को हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रों ने प्रबंधन पर कम उपस्थिति व हॉस्टल फीस के लिए छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया और जांच शुरू की। कॉलेज प्रबंधन ने कहा है कि पारिवारिक कारणों से छात्र ने यह कदम उठाया है।

बिहार के नवादा का निवासी शिवम विद्यावती हॉस्टल में कमरा नंबर-311 में दो साथियों संग रह रहा था। सुबह 10 बजे रूम पार्टनर सोनू निगम कॉलेज में चला गया था। वह लौटा तो शिवम का शव पंखे से लटका मिला। उसने अन्य छात्रों और शिक्षकों को जानकारी दी। बाद में शिवम को सुभारती अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

इसकी सूचना पर काफी छात्र एकत्र हो गए और हंगामा किया। वहीं, शिवम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खुदकुशी से पहले शिवम ने शुक्रवार रात कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में सकारात्मक संदेश पोस्ट किया था।

विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि परिजनों के आने पर स्थिति साफ होगी। कॉलेज के निदेशक डॉ. आलोक चौहान का कहना है शिवम पिछले वर्ष पांच विषयों में फेल हुआ था। छात्र को प्रताड़ित करने के आरोप निराधार हैं।

यह भी पढ़ें: 1971 विजय दिवस: वीरों को प्रणाम, सेना के सामने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था आत्म समर्पण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें