फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र लापता, नहर में कूदने के शक में किया तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र लापता, नहर में कूदने के शक में किया तलाश
विज्ञापन

बहसूमा। रामराज निवासी बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र बृहस्पतिवार को रामराज गंग नहर के खेड़ी वाले पुल से छलांग लगा लापता हो गया। नहर में डूबने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय तैराकों और मोटर बोट की मदद से नहर में उसकी तलाश कराई, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, फिरोजपुर निवासी तीन भाइयों में मंझला भाई राजन (19) पुत्र स्वर्गीय रणबीर सिंह बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार को रामराज गंगनहर के खेड़ी पुल के पास मोड़ खुर्द के जंगल में पशुओं का चारा लेने गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को परिजनों को अज्ञात व्यक्ति ने युवक द्वारा नहर में छलांग लगाने की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फिरोजपुर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी तैराकों से नहर में उसकी तलाश कराई। सुराग नहीं लगने पर ग्राम प्रधान पति डॉ. जितेंद्र ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने युवक की तलाश करने के लिए मोटर बोट से नहर को खंगलवाया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, गांव में भाइयों द्वारा डांटने की भी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें